लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सीपीआईएम नाहन लोकल कमेटी सम्मेलन में संतोष कपूर को चुना गया

NEHA | 22 सितंबर 2024 at 6:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

सीपीआईएम नाहन लोकल कमेटी का छठा त्रेवार्षिक सम्मेलन सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। लोकल कमेटी सम्मेलन में सर्वसम्मति से सन्तोष कपूर को सचिव चुना गया। साथ ही 11 सदस्य कमेटी चुनी गई, जिसमें तीन स्थाई आमंत्रित सदस्य चुने गए।

इस सदस्यों में साथी बलदेव, सतपाल मान, जगदीश पुंडीर, राहुल, सेवती कमल, कुब्जा, विशाल पुंडीर, अमृत, राजेन्द्र (बोबी) बिरेंद्र, तथा स्थाई आमंत्रित सदस्यों में साथी राम सिंह, आशा शर्मा, आशिष को चुना गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वही सम्मेलन में पिछले तीन सालों की राजनैतिक सांगठनिक समीक्षा की गई। संतोष कपूर ने कहा कि देश तथा प्रदेश में चल रही नई आर्थिक नीतियों का महिलाओं, किसानो, छात्रों, मजदूरों व युवाओं की जिंदगी पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। आज देश में हर वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। एक तरफ नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

वहीं महंगाई से आम जनता की कमर टूट रही हैं। प्रदेश और जिला सिरमौर में स्वास्थ्य सुविधाएं पुरी तरह चरमराई हुई हैं। आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पार्टी सम्मेलन में किसानों की समस्याओं जंगली जानवरों की समस्या, आवारा पशुओं की तथा फसलों के समर्थन मूल्य पर प्रस्ताव पारित किया गया। महिला हिंसा, महंगी शिक्षा, स्वास्थ्य तथा नई शिक्षा नीति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। साम्प्रदायिकता, वैज्ञानिक चेतना के प्रसार के लिए तथा नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]