सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिले महाराष्ट्र-अरुणाचल प्रदेश, यह रही तीव्रता….

By PARUL Published: 21 Mar 2024, 9:35 AM | Updated: 21 Mar 2024, 9:35 AM 1 min read

महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश गुरुवार (21 मार्च) सुबह भूकंप के झटकों से हिल उठे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया है कि देश के पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई है, जबकि पूर्वोत्तर के अरुणाचल में आया भूकंप 3.7 की तीव्रता वाला था।

सुबह-सुबह आए भूकंप की वजह से अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, महाराष्ट्र के हिंगोली में 10 किमी की गहराई पर भूकंप का केंद्र रहा है। भूकंप के झटकों को सुबह 6.08 बजे महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई।

4 से लेकर 4.9 की तीव्रता वाले भूकंप को हल्के भूकंप के तौर पर परिभाषित किया जाता है। ऐसे में महाराष्ट्र में आया भूकंप हल्की तीव्रता वाला रहा, लेकिन इसकी वजह से लोगों के मन में डर जरूर पैदा हुआ। कुछ लोग झटके महसूस करने के बाद घर से बाहर निकल आए।

Tags: