Loading...

सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 200 पदों के लिए साक्षात्कार, जानें कब और कहां

By PARUL Published: 9 Nov 2024, 2:24 PM | Updated: 9 Nov 2024, 2:24 PM 1 min read

Himachalnow/काँगड़ा

सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 200 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। केवल पुरुष आवेदक पात्र होंगे।

साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों को सुरक्षा गार्ड के लिए 15 हजार से 17 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन और सुपरवाइजर के लिए 19500 से 22000 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 11 नवंबर को उप रोज़गार कार्यालय लंबागांव, 12 नवंबर को उप रोज़गार कार्यालय पालमपुर, 13 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय धर्मशाला तथा 14 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा तथा 16 नवपंबर को इंदौरा, 18 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय देहरा में सुबह 11 बजे पहुंचकर साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही सिस इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करें।

Tags: