HNN/सोलन
नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एन.एच.ए.आई.) द्वारा बनाए जा रहे फोरलेन के निर्माण पर सवाल उठ रहे हैं। सोलन बाईपास पर पुलिस लाइन के समीप सर्विस लेन में 9वीं बार बड़ी-बड़ी व गहरी दरारें देखी जा रही हैं।
इस स्थान पर पहले भी कई बार सड़क को ठीक किया जा चुका है, लेकिन फोरलेन पर अभी भी खतरा बरकरार है। सिंकिंग जोन होने के कारण यहां पर सड़क व डंगा बिना बारिश के ही भरभरा कर गिर जाता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लोगों का कहना है कि यहां की जमीन सिंकिंग जोन में आती है। जमीन के नीचे पानी होने से यह धीरे-धीरे बैठती जाती है। इसके चलते यहां एन.एच.ए.आई. के इंजीनियरों की सारी तकनीकें फेल हो चुकी हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





