लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सोलन में शिक्षकों को वितरित किए गए 261 टैबलेट, मंत्री कर्नल डॉ. शांडिल ने किया वितरण

PARUL | 22 सितंबर 2024 at 10:54 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

सोलन जिले के कंडाघाट में आयोजित एक समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने शिक्षकों को 261 टैबलेट वितरित किए। इनमें से 130 टैबलेट शिक्षा खंड सोलन के शिक्षकों को और 131 टैबलेट कंडाघाट खंड के प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को दिए गए।

मंत्री डॉ. शांडिल ने कहा कि यह टैबलेट प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 17 हजार 510 प्राइमरी शिक्षकों को वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षकों की शैक्षणिक डिजिटल संसाधनों तक बेहतर पहुंच बनेगी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने में मदद मिलेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि इन टैबलेट का इस्तेमाल कर शिक्षक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इस अवसर पर कई अन्य अधिकारी और शिक्षक उपस्थित थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]