लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

स्कूटी को बचाने के चक्कर में पलटी कार, चालक घायल

PARUL | 15 नवंबर 2023 at 12:44 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मंडी

जिला मंडी के जोगिंद्रनगर क्षेत्र में मंडी-पठानकोट हाईवे पर चौंतडा के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां स्कूटी को बचाने के चक्कर में एक कार सड़क पर पलट गई। हादसे में कार चालक घायल हुआ है। जबकि अन्य कार सवारों को हल्की चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कार जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार जोगिंद्रनगर से बैजनाथ की ओर जा रही थी। इस दौरान विपरीत दिशा में आ रही स्कूटी को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चालक और स्कूटी चालक घायल हुए हैं। जबकि अन्य कार सवारों को हल्की चोटें आई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद घायल को उपचार के लिए जोगिंद्रनगर के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहीं सुचना मिलते ही पुलिस चौकी चौंतड़ा की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई।

पुलिस ने सड़क हादसे के कारणों को लेकर घायल कार चालक के बयान भी दर्ज किए। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]