Loading...

हिमाचल के इस सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को ब्रेकफास्ट कराया जाता है मुहैया….

By Ankita Published: 16 Nov 2023, 4:57 PM | Updated: 16 Nov 2023, 4:57 PM 1 min read

HNN/ सोलन

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को तरह-तरह की सुविधांए मिल रही है। बता दें जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में प्राथमिक स्कूल झाड़माजरी में विद्यार्थियों को सुबह के समय ब्रेकफास्ट मुहैया कराया जाता है।

जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक स्कूल झाड़माजरी में 998 बच्चे हैं। पहली कक्षा में 118, दूसरी में 165, तीसरी में 211, चौथी में 226 और पांचवीं कक्षा में 278 बच्चे हैं। बता दें स्थानीय लोगों के मात्र पांच बच्चे हैं, शेष प्रवासियों के हैं।

जिन बच्चों के पास शिक्षण सामग्री नहीं होती, उसे भी स्कूल व निजी कंपनियों के सहयोग से मुहैया कराया जाता है। स्कूल में सरकार की ओर से मात्र एक अध्यापक तैनात है। अध्यापकों की कमी को देखते हुए कंपनी ने तीन अध्यापक और तीन सफाई कर्मचारी भी तैनात किए हैं।

इन अध्यापकों और कर्मचारियों को को वेतन कंपनी ओर से मिलता है। नाश्ते में पूरे हफ्ते का मैन्यू भी तय है। सोमवार को केले, मंगलवार को ब्रेड व जैम, बुधवार को परांठे, वीरवार को मिक्स वेज और चपाती, शुक्रवार को पोहा और शनिवार को सेब व अन्य फल बच्चों को नाश्ते के रूप में दिए जाते हैं।