लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश के किसान कांग्रेस ने नियुक्त किये जिलाध्यक्ष।

PARUL | 21 सितंबर 2024 at 8:41 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव (संगठन) पूर्ण चन्द ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान किसान के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्षा प्रतिभा सिंह जी के अनुमोदन उपरांत हिमाचल किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोहन वर्मा ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए यह विश्वास जताया है कि नव नियुक्त सभी जिलाध्यक्ष अपनी जिला कार्यकारिणी के अतिरिक्त अपने अपने जिलों मे ब्लॉक स्तर पर सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओ को अधिमान देते हुए जिला कार्यकारणी के लिए अध्यक्ष से अनुमति उपरांत नई कार्य कारिणी का गठन करके किसान कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें।

किसान कांग्रेस के कार्य क्रम के अतिरिक्त मुख्य मन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व वाली कांग्रेस की प्रदेश सरकार के जन उपयोगी कार्य क्रम को आम जनता तक पहुंचाएंगे जिला शिमला अध्यक्षा मानता ठाकुर बनाया जिला शिमला से महिला को किसान कांग्रेस में स्थान दिया गया है क्योंकि महिलाओं की किसानी और बागवानी में मुख्य भूमिका रहती हैं ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला अध्यक्षों में बाल कृष्ण कपूर को कांगड़ा, राजेश ठाकुर हमीरपुर , बाबा इन्द्र सिंह ऊना , जगदीश तोमर सिरमौर, देवेन्द्र अत्री सोलन, ऋषि किशोर कुल्लू, ओम प्रकाश मण्डी, रत्न सिंह ठाकुर बिलासपुर, अनिल नेगी किन्नौर, अशोक हंस लाहौल स्पीति व डॉक्टर दिनेश कुमार को जिला चम्बा का पदभार दिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]