Notice: Function wp_enqueue_style was called incorrectly. Scripts and styles should not be registered or enqueued until the wp_enqueue_scripts, admin_enqueue_scripts, or login_enqueue_scripts hooks. This notice was triggered by the theme-style handle. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 3.3.0.) in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर किया हमला - लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस, हिमाचल प्रदेश न्यूज़, हिंदी हिमाचल न्यूज़ | Latest Himachal News- HimachalNow
Loading...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर किया हमला

NEHA • 17 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जोगिंद्रनगर में एक जनसभा में भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की संपदा को बेरहमी से लूटा है।

सुक्खू ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव से पहले प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों के नाम पर जनता को छलने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक लाभ के लिए संस्थानों का दुरुपयोग किया और आम आदमी पर बोझ बढ़ाया।

सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार ने 22 महीनों में कई चुनौतियों का सामना किया और प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल आज देश में शिक्षा और स्वास्थ्य में नए मानक स्थापित कर रहा है।

सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार ने पठानकोट-मंडी रोड़ को फोरलेन बनाने की दिशा में काम शुरू किया है और शानन प्रोजेक्ट की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि कुहल परियोजना-3 इस साल शुरू होगी और जोगिंद्रनगर क्षेत्र की सड़कों के लिए बजट उपलब्ध करवाया जाएगा।