Loading...

हिमाचल प्रदेश : दिवाली पर एचआरटीसी की बस सेवाएं, जानें समय और व्यवस्था

By PARUL Published: 30 Oct 2024, 5:04 PM | Updated: 30 Oct 2024, 5:04 PM 1 min read

HNN/शिमला

दिवाली पर्व पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऑन डिमांड अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। 30 अक्टूबर को शिमला, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित अन्य बड़े बस अड्डों पर एक रूट पर 40 से अधिक यात्रियों की मांग पर एक स्पेशल बस चलाने का फैसला लिया गया है।

एचआरटीसी ने विभिन्न रूटों पर करीब 115 अतिरिक्त बसों का संचालन किया। मंडलीय प्रबंधक यातायात देवासेन नेगी ने बताया कि मंगलवार को करीब 115 अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं, बुधवार को 40 से अधिक सवारियों के होने पर ऑन डिमांड स्पेशल बसें चलाई जा रहीं।

दिवाली के अवसर पर 31 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे के बाद स्थानीय बसें संचालित नहीं की जाएंगी। लंबी दूरी की अधिकतर बस सेवाओं को एक साथ जोड़ा जा सकता है। महत्वपूर्ण स्थानों से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और शिमला के लिए कम से कम एक रात्रि सेवा उपलब्ध होगी।