Loading...

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप, केलांग में रिकॉर्ड तापमान

By NEHA Published: 23 Sep 2024, 10:55 AM | Updated: 23 Sep 2024, 10:55 AM 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश थमते ही गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। प्रदेश के सबसे ठंडे क्षेत्र केलांग का अधिकतम पारा शिमला और कल्पा से भी ज्यादा दर्ज किया गया है, जो 27.3 डिग्री है। यह इतिहास में दूसरा सबसे ज्यादा अधिकतम पारा है, इससे पहले 2020 में 28.3 डिग्री दर्ज किया गया था।

शिमला का अधिकतम पारा 26.0 और कल्पा का 25.1 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश में दिन में ही नहीं, रात को भी न्यूनतम पारा चढ़ने लगा है। देहरा गोपीपुर में शनिवार रात का पारा 26, पांवटा का 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। ऊना में सबसे ज्यादा 36.2 डिग्री और बिलासपुर में 35.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 सितंबर को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है, जिससे गर्मी और बढ़ने की संभावना है। 25 और 27 सितंबर तक राज्य के कई भागों में बारिश की संभावना है, साथ ही तेज हवाएं और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इसके बाद 28 से फिर अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।