लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा

NEHA | 22 सितंबर 2024 at 9:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा, कहा कि सुक्खू सरकार हर दिन प्रदेश वासियों को झटका दे रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय लोकलुभावन वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी भूल गई है कि प्रदेश के लोगों पर महंगाई का बोझ लादना सरकार चलाना नहीं होता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि बेरोजगार युवकों द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान जब महिलाओं द्वारा ओवर-ऐज होने का हवाला देते हुए जल्दी से जल्दी नौकरियां निकालने मांग की गई तो उन्होंने कथित रूप से युवाओं को विवाह करने की सलाह देते हुए कहा गया कि नौकरी अपने हिसाब से आराम-आराम से ही आएगी। उन्होंने कहा कि यह बयान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और बचकाना है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लोगों को नि:शुल्क मिल रहे पेयजल की योजना भी खत्म कर दिया है और शहरों में मिलने वाले पानी के कीमतों में भारी वृद्धि की है। इसके साथ ही 500 से ज्यादा स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस तरह के रवैये से बाज आना चाहिए, इसके पहले भी उन पर दिव्यांगों द्वारा गैरजिम्मेदाराना बयान देने के आरोप लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब प्रदेश के लोगों को महंगाई और बेरोजगारी की दलदल में धकेलने वाली कांग्रेस देश के अन्य भागों में हो रहे विधानसभा चुनाव में फिर से झूठे वादे कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]