हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती : 1256 पदों के लिए जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग जल्द ही पुलिस कांस्टेबल के 1256 पदों को विज्ञापित करेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष इन पदों को भरने का निर्णय लिया था, लेकिन कई अड़चनों के कारण इसमें देरी हुई।
इस भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत कोटा आरक्षित है, जिसमें 292 पद होंगे। आयु सीमा में एक साल की छूट दी गई है और पुरुष कांस्टेबल के पदों की संख्या 870 रहेगी। इसके अलावा चालकों सहित अन्य पद भी भरे जाने हैं। इस बार की भर्ती में ग्राऊंड टैस्ट में 100 मीटर दौड़ को भी जोड़ा गया है।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग पहली बार क्लास-3 पदों पर भर्ती कर रहा है। आयोग ने इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है और नैशनल इन्फॉर्मेटिक्स सैंटर (एन.आई.सी.) की मदद ली है। उम्मीद है कि इसी माह पुलिस कांस्टेबल के पदों को विज्ञापित किया जाएगा।