HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को सचिवालय शिमला में 12 बजे बुलाई गई है। इस बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरने के संबंध में निर्णय हो सकता है। मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में अलग-अलग पदों पर भर्ती की जा सकती है, साथ ही वन मित्रों के 100 पदों की भर्ती पर भी निर्णय हो सकता है।
बैठक में राज्य में मंकीपॉक्स की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के कदमों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा, मस्जिद विवाद और सरकारी कर्मचारियों को नए वेतनमान के देय एरियर और महंगाई भत्ते के संबंध में भी चर्चा संभावित है। लोक निर्माण और जल शक्ति विभागों के मंडलों और उपमंडलों के स्तरोन्नयन के निर्णय भी हो सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रदेश की वित्तीय स्थिति को अच्छा करने के लिए उठाए जा रहे उपायों पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा, तहबाजारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कमेटी के गठन का मामला भी बैठक में चर्चा का विषय हो सकता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





