लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में कराड़ाघाट के पास पहाड़ी दरकी, राष्ट्रीय राजमार्ग-205 बंद

NEHA | 23 सितंबर 2024 at 12:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी दरक गई। इससे बड़ी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हाईवे बंद होने के बाद यहां वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।

एनएच-205 देर रात करीब 3:00 बजे बिना बारिश के ही पहाड़ी दरकने से कराड़ाघाट के पास बंद हो गया। सुबह 7:00 बजे के करीब एनएचएआई की मशीन पहुंची और सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि सड़क को खोलने के लिए अभी समय लग सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आपातकालीन स्थिति में वाया पिपलूघाट संपर्क, वाया शिवनगर मार्ग व मांगू-सेर गलोटिया मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी लें। सोलन प्रशासन और एनएचएआई की टीमें सड़क को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास में जुटी हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]