Loading...

हिमाचल में 29 हाई और 25 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल होंगे मर्ज

By PARUL Published: 22 Sep 2024, 10:36 AM | Updated: 22 Sep 2024, 10:36 AM 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में अब 29 हाई स्कूल और 25 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मर्ज होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कम विद्यार्थी संख्या वाले इन स्कूलों का ब्योरा सरकार को भेज दिया है।

अब इन हाई स्कूलों का दर्जा घटाकर मिडल होगा और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का दर्जा हाई किया जाएगा। हाई स्कूलों में 15 और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 25 विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि कम विद्यार्थियों की संख्या वाले हाई और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का दर्जा कम किया जाएगा। शिक्षा विभाग से इस बाबत प्रस्ताव मांगा गया है। जिन हाई स्कूलों में 15 से कम विद्यार्थी होंगे, उन्हें मिडल स्कूलों में लाया जाएगा।