हिमाचल सरकार 15 साल के लिए 500 करोड़ का कर्ज लेगी, 13 नवंबर को खाते में आएगी राशि
हिमाचल सरकार 15 साल के लिए 500 करोड़ का कर्ज लेगी, 13 नवंबर को खाते में आएगी राशि
Himachalnow/शिमला
हिमाचल सरकार ने एक बार फिर से 15 साल की अवधि के लिए 500 करोड़ रुपए का कर्ज लेने का फैसला किया है। इससे पहले अक्टूबर माह में 10 साल की अवधि के लिए 600 करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया था।
इस बार 500 करोड़ रुपए का कर्ज लेने के लिए 12 नवंबर को नीलामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और 13 नवंबर को यह राशि सरकारी कोष में जमा हो जाएगी। वर्तमान सरकार के पास दिसंबर 2024 तक 717 करोड़ रुपए का कर्ज लेने की छूट है।
इस कर्ज को लेने के बाद, राज्य सरकार पर कुल 89689 करोड़ रुपए का कर्ज हो जाएगा। वित्त विभाग ने दिसंबर माह के वेतन और पेंशन की अदायगी के लिए कसरत शुरू कर दी है। इसके लिए 2000 करोड़ रुपए जुटाने हैं, जिसमें से 1200 करोड़ रुपए वेतन के लिए और 800 करोड़ रुपए पेंशन के लिए हैं।