अंजुमन इस्लामिया नाहन द्वारा पीजीआई चंडीगढ़ में किया गया विशाल लंगर का आयोजन

Huge-langar-organized-by-An.jpg

हजारों की संख्या में लोगों ने लंगर में किया प्रसाद ग्रहण

HNN/ नाहन

अंजुमन इस्लामिया कमेटी नाहन द्वारा पीजीआई चंडीगढ़ में मरीजों के तीमारदारों के लिए लंगर का आयोजन किया गया। अंजुमन इस्लामिया नाहन के प्रधान गुल मनवर बॉबी ने बताया कि लंबे समय से अंजुमन इस्लामिया पीजीआई चंडीगढ़ में मरीजों के तीमारदारों व पीजीआई के बाहर असहाय लोगों के लिए विशाल लंगर की योजना बना रहा था।

इसी कड़ी में पीजीआई चंडीगढ़ के बाहर अंजुमन इस्लामिया नाहन समिति द्वारा विशाल लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। अंजुमन इस्लामियाँ के प्रधान गुल्मनवर अहमद बॉबी ने बताया की निकट भविष्य में भी अंजुमन इस्लामियाँ नाहन शहर के अलावा अन्य स्थानों पर समाज सेवा के दिशा में कार्य करेगी!