Loading...

अंडर-19 और सीनियर क्रिकेट टीम में चयन के लिए कल यहां होंगे ट्रायल…

PARUL • 18 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जिला सोलन अंडर-19 और सीनियर क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल लिया जाएगा। ये ट्रायल बुधवार 19 जून को आयोजित किया जाएगा। ट्रायल का आयोजन दुर्गा पब्लिक स्कूल सोलन में सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा। क्रिकेट एसोसिएशन का कहना है कि सभी खिलाड़ी रंगीन ड्रेस में समय पर पहुंचें।

सभी खिलाड़ियों को अपने मूल दस्तावेज लाने होंगे, जिसमें हिमाचली बोनोफाइड, आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और 10वीं की मार्कशीट शामिल हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा कि यह ट्रायल महत्वपूर्ण है क्योंकि चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में सोलन जिला का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

खिलाड़ियों को अपने दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचने की सख्त हिदायत दी गई है ताकि सभी प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। दुर्गा पब्लिक स्कूल में आयोजित इस ट्रायल के माध्यम से सोलन जिला क्रिकेट संघ उन उभरते हुए खिलाड़ियों की पहचान करेगा, जो भविष्य में सोलन का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि वे अपनी तैयारी पूरी कर लें और समय पर पहुंचकर इस मौके का पूरा लाभ उठाएं।