अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के इस दिन होगा टीम का चयन….
HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला अंडर-19 एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला ऊना क्रिकेट टीम का चयन 24 जून को सुबह 8:30 बजे इंदिरा ग्राउंड में होगा।
यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकते है, जिनके पास हिमाचली बोनाफाइड हो और उनका जन्म 1.9.2005 या इसके बाद का हो।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपने आयु प्रमाण पत्र साथ लेकर आने का आह्वान किया है।