Loading...

Campus Interview / बद्दी में 27 नवंबर को 95 पदों पर भर्ती, 10वीं से आईटीआई तक योग्यता

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 47 Mins Ago • 1 Min Read

Campus Interview / बद्दी की तीन कंपनियों में कुल 95 पदों पर भर्ती के लिए 27 नवंबर 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इनमें हेल्पर के 80 और अप्रेंटिस के 15 पद शामिल हैं। पात्र उम्मीदवार सुबह 10:30 बजे अपने अनिवार्य दस्तावेजों के साथ मॉडल कैरियर सेंटर (उप-रोजगार कार्यालय) बद्दी, गुरुद्वारा संडोली के नजदीक पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

बद्दी

जिला रोजगार अधिकारी सोलन के अनुसार, एक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में हेल्पर के 60 पद, पिनैकल लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड में अप्रेंटिस के 15 पद और वीनस रेमेडीज लिमिटेड में हेल्पर के 20 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और आईटीआई निर्धारित है, जबकि आवेदकों की आयु 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिक्तियों की विस्तृत जानकारी विभागीय ईईएमआईएस पोर्टल पर उपलब्ध है।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। पात्र आवेदक ईईएमआईएस पोर्टल के कैंडिडेट लॉगइन टैब से पंजीकरण करने के बाद अपनी प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को योग्यता से संबंधित सभी अनिवार्य प्रमाणपत्र और दस्तावेज साथ लाने होंगे। प्रतिभागियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए 98726-40412 और 98169-28706 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Topics: •