Loading...

अंडर-19 बालिका शिलाई जोन खेलकूद प्रतियोगिता का पनोग स्कूल में हुआ शुभारंभ

Ankita • 14 Sep 2023 • 1 Min Read

शिलाई कांग्रेस मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगत राम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

HNN/ शिलाई

अंडर 19 बालिका शिलाई जोन खेलकूद प्रतियोगिता का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोग स्कूल में आज शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में शिलाई कांग्रेस मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगत राम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस मौके पर उनके साथ पनोग बूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बबलू पोजटा, शिलाई युवा कांग्रेस महासचिव मनोज पोजटा एवं पनोग पंचायत के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। उन्होंने पनोग स्कूल प्रशासन का उनके गर्मजोशी के साथ किए गए स्वागत के लिए धन्यवाद किया और साथ ही साथ बच्चो को खेल भावना के साथ खेलने की भी नसीहत दी।

उन्होंने प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा स्कूल के वॉलीबाल मैदान के पुनर्निर्माण के लिए दी गई राशि के लिए दिल की गहराइयों से उनका धन्यावाद किया। जगत राम शर्मा ने अपनी ऐच्छिक निधि से स्कूल के लिए 15000 रुपए की राशि प्रदान की।

उन्होंने मंत्री हर्षवर्धन चौहान के सहयोग से स्कूल के दो कमरों की रिपेयरिंग एवं मैदान में फेंसिंग वॉल के लिए 2,00,000 रुपए की राशि देने का वादा भी किया हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल की इन सभी समस्याओं को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के समक्ष रखा जाएगा।