Loading...

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होंगे वर्ल्ड कप मैच, खेलेंगी ये टीमें……

Ankita • 13 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को बड़े मैचों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा। इस वर्ल्ड कप में भारत के साथ साथ ऑस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें धर्मशाला में अपने मुकाबले खेलेंगी।

जानकारी के मुताबिक भारत में होने वाले आईसीसी विश्व कप में धर्मशाला स्टेडियम को 3 से 5 मैचों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा।

पहला मैच 22 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड की टीम के साथ हो सकता है। अन्य मुकाबले मेहमान टीमों के बीच खेले जाएंगे। 29 अक्तूबर को न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेगी।

टूर्नामेंट में हर टीम अपने नौ-नौ मैच खेलेगी। इसके अलावा धर्मशाला में न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड टीम के साथ अपना मैच खेल सकती है।

सूत्रों की मानें तो जल्द ही वर्ल्ड के मैचों का शेड्यूल आईसीसी की ओर जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने भी अंदरखाते वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं।