Loading...

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इस दिन से पर्यटकों को नहीं मिलेगा प्रवेश….

Ankita • 27 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 5 और 9 मई को आईपीएल मैच खेले जाने हैं। जिसके चलते 1 मई से स्टेडियम में पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। बता दें एचपीसीए की ओर से स्टेडियम में चल रहे कामों को दो मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि तैयारियों में किसी तरह की रुकावट न आए इसलिए एक मई से स्टेडियम में पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस मई के बाद ही स्टेडियम में पर्यटकों और आम लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।

बता दें पंजाब और चेन्नई की टीमें तीन मई को धर्मशाला पहुंच जाएंगी। 5 मई को पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग के बीच मैच खेला जाएगा। 9 मई को पंजाब किंग्स इलेवन और रॉयल चैलेंजर बंगलुरू के बीच मुकाबला होगा।