अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के लिए इस दिन होंगे कलाकारों के ऑडिशन…
HNN/शिमला
अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देने के लिए कलाकारों के ऑडिशन 12 और 13 जून को होगा। ऑडिशन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक गेयटी थियेटर में आयोजित किए जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के आयोजन को लेकर सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने बताया कि ऑडिशन में भाग लेने के लिए इच्छुक कलाकारों को ऑनलाइन माध्यम से 11 जून दोपहर 12 बजे तक आवेदन करना होगा।
उन्होंने कहा कि ऑडिशन के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ऑडिशन में भाग लेने वाले हर एक प्रतिभागी को 100 रुपये ऑडिशन शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि ऑडिशन के लिए गायन, नृत्य, मंच संचालन, कॉमेडी या अन्य किसी श्रेणी के लिए आवेदन किया जा सकता है।