कराटे चैंपियनशिप में इशानी ठाकुर का शानदार प्रदर्शन, कांस्य पदक जीता
करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन की छात्रा इशानी ठाकुर ने चंडीगढ़ में आयोजित नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। नेशनल कराटे चैंपियनशिप्स ऑफ इंडिया (एनकेएफ इंडिया) की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इशानी ने अपने प्रदर्शन के दम पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
नाहन
प्रतियोगिता के दौरान इशानी ठाकुर ने आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने उन्हें उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए लगातार प्रोत्साहित करता है।
विद्यालय के चेयरमैन एसएस राठी ने भी इशानी को बधाई दी और उनकी उपलब्धि को पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बताया। डायरेक्टर मनोज राठी और मधुलिका राठी ने कहा कि इशानी की सफलता अन्य विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की दिशा में मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। विद्यालय परिवार, अभिभावकों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।