अंब पुलिस ने कांगड़ा के 2 युवकों को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार
हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी से बरामद हुआ चिट्टा और 2 आरोपी गिरफ्तार
HNN/ ऊना
जिला ऊना की अंब पुलिस ने कांगड़ा के 2 युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सौरभ कुमार कतनोरिया (23) निवासी गांव हालून, डाकघर थुरल, तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा और अरुण भूरिया (29) निवासी गांव व डाकघर बल भूरियां, तहसील व जिला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज की अगुवाई में पुलिस टीम ने अठवां चौक में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान गगरेट की तरफ से आई एक सफेद रंग की कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका, जिसमें 2 युवक सवार थे।
पुलिस को देखकर वह घबरा गए। तलाशी के दौरान युवकों के कब्जे 6.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। लिहाजा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।