Loading...

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में गर्भाशय कैंसर के इलाज की मिलेगी सुविधा

Ankita • 24 Apr 2023 • 1 Min Read

कोलपोस्कोपी एंड डायरेक्ट सर्जरी भी होगी शुरू

HNN/ बिलासपुर

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में गर्भाशय ग्रीवा में होने वाले कैंसर के इलाज की सुविधा मिलेगी। एम्स प्रबंधन के अनुसार आगामी कुछ माह में कोलपोस्कोपी एंड डायरेक्ट सर्जरी भी शुरू हो जाएगी।

इसमें महिलाओं के गर्भाशय में होने वाले कैंसर का पता लगाया जाता है और अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से इसका इलाज किया जाता है। इसके अलावा जून तक एमनियोसेंटेसिस, जेनेटिक परीक्षण शुरू होने की उम्मीद है।

इसमें गुणसूत्र की असामान्यता का पता लगाया जाता है। साथ ही इन विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन भी शुरू हो जाएगा। इसके अलावा प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग में जल्द ही लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा शुरू हो जाएगी। बता दें एम्स में उपकरण पहुंच गए हैं।

आईजीएमसी शुरू करेगा वाटरलेस यूरिनल की सुविधा
हिमाचल में पहली दफा किसी सरकारी संस्थान में वाटरलेस यूरिनल की सुविधा होगी। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला इस सुविधा को शुरू करने जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत वाटरलेस यूरिनल के लिए बने पॉट इमरजेंसी के बाहर बने शौचालय में लगाए जाएंगे।

आईजीएमसी प्रबंधन का दावा है कि अस्पताल में बर्बाद होने वाले पानी की बचत होगी। इसके अतिरिक्त नियमित तौर पर पानी से शौचालयों की सफाई करने के बाद जिस तरह की दुर्गंध आती थी, वह भी खत्म हो जाएगी।