Loading...

Road Closed / पक्काटाल्ला-बालू पुल मार्ग 31 मार्च 2027 तक वाहनों के लिए बंद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 15 Mins Ago • 1 Min Read

Road Closed / चम्बा के पक्काटाल्ला से बालू पुल तक सड़क पर 28 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। मानसून से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत और रखरखाव कार्य सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए यह आदेश जारी किया गया है।

चम्बा

उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यातायात प्रतिबंध के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार मानसून के दौरान बालू से पक्काटाल्ला सड़क को व्यापक क्षति पहुंची है। सड़क की सतह खराब होने के साथ रिटेनिंग वॉल और ब्रेस्ट वॉल को भी नुकसान हुआ है। विभिन्न स्थानों पर सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण मरम्मत कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही सुरक्षित नहीं मानी गई है।

वैकल्पिक मार्गों से होगी आवाजाही

प्रतिबंध लागू रहने के दौरान वाहन चालकों को उपलब्ध वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिशासी अभियंता को मरम्मत स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग सड़क पर चेतावनी और मार्ग परिवर्तन संबंधी संकेतक लगाएगा तथा बैरिकेडिंग के साथ आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की तैनाती भी करेगा। प्रशासन के आदेश 28 नवंबर 2026 से प्रभावी होंगे और 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगे।

Related Topics: •