अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन इतने अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में लिया भाग….
HNN/मंडी
जिला मंडी के पड्डल मैदान में हो रही अग्निवीर भर्ती रैली के तीसरे दिन जिला की जोगिंद्रनगर, करसोग, कटौला, कोटली, लड़भड़ोल, मकरेरी और मंडप तहसीलों व उपतहसीलों से लिखित परीक्षा में उतीर्ण रहे 504 युवाओं को आमंत्रित किया गया था।
जिसमें से 429 अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में भाग लिया। भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत ने यह जानकारी दी है।। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में भाग लेने वाले युवाओं ने पहले दो दिन आए युवाओं के मुकाबले ज्यादा जोश दिखाया।
उन्होंने बताया कि इनमें से भी ज्यादा युवाओं ने एक्सीलेंट स्थान अर्जित किया। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को मंडी सदर तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 24 को ही अग्निवीर क्लर्क, टेक्निकल और टेड्रमैन में भर्ती होने वाले अभ्यर्थी भाग लेंगे।