Loading...

अग्निवीर सैनिक भर्ती रैली के दौरान इस बार अभ्यर्थियों का किया जाएगा ड्रग टेस्ट

By Ankita Published: 6 Aug 2023, 12:18 PM | Updated: 6 Aug 2023, 12:18 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

आगामी 3 से 12 सितम्बर तक बिलासपुर के लुहणू मैदान में अग्निवीर सैनिक भर्ती रैली होगी। इस बार भर्ती में आने वाले सभी अभ्यर्थियों का ड्रग टैस्ट किया जाएगा व इस ड्रग टैस्ट में फेल होने वाले युवकों को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने नहीं दिया जाएगा। इस भर्ती की नोडल अधिकारी एडीएम डॉ. निधि पटेल होंगी। इसी भर्ती रैली को लेकर डीसी आबिद हुसैन सादिक ने सभी चिकित्सकों से आह्वान किया है कि वे भर्ती रैली को लेकर युवाओं को दवाई लिखने में सावधानी बरतें।

18 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को रैली शुरू होने के एक दिन पूर्व व रैली के दौरान क्षमता एवं कार्यक्षमतावर्धक दवाइयां न लिखें क्योंकि भर्ती में भाग लेने वाले किसी भी युवा को डॉक्टर द्वारा लिखी कोई भी ऐसी दवा उसे भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर सकती है। इस रैली को लेकर जिला प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।