अचूक निशानेबाज साबित हुए नितिन चौहान, जीता मेडल
10 मीटर एयर राइफल अंडर-12 पुरुष वर्ग में शिमला के ताहिर ने गोल्ड, आर्यमन शर्मा ने सिल्वर और अरहान रोहटा ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
HNN/शिमला
इंदिरा गांधी खेल परिसर और चियोग में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ट्रैप शूटिंग में नितिन चौहान को चैंपियन ऑफ द चैंपियन का खिताब दिया गया। 10 मीटर एयर राइफल अंडर-12 पुरुष वर्ग में शिमला के ताहिर ने गोल्ड, आर्यमन शर्मा ने सिल्वर और अरहान रोहटा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

लड़कियों में पालमपुर की राव्या ने गोल्ड, शिमला की अनवी ने सिल्वर और मनस्वी चौहान ने ब्रॉन्ज, एयर पिस्टल में आदविक ने गोल्ड, आर्यवीर ने सिल्वर, गिरीक मिन्हास ने ब्रॉन्ज, एयर पिस्टल महिला में हिमानी पटियाल ने गोल्ड, स्नेहा ने सिल्वर, चाहत ने ब्रॉन्ज, ओपन साइट एयर राइफल में अंडर- 12 पुरुष वर्ग में लक्ष्य ने गोल्ड, आर्यमन यूनिस सिल्वर, सात्विक ने ब्रॉन्ज, महिला वर्ग में रेनन सरोच ने गोल्ड, मार्या चौहान ने सिल्वर, नुदिशा ने ब्रॉन्ज, ओपन साइट 10 मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में मंडी के घनश्याम, यूथ पुरुष में सोलन के जश्नदीप सिंह, जूनियर पुरुष वर्ग में सोलन के एकमवीर सिंह ने पहला रैंक पाया।

यूथ महिला वर्ग में सोलन की देविका सिंह ने पहला रैंक पाया। जबकि सब यूथ पुरुष वर्ग में शिमला के नेलवर्धन सिंह राठौर, सब यूथ महिला वर्ग में सोलन की श्रणनया सरीन ने पहला रैंक पाया। मास्टर पुरुष वर्ग में बिलासपुर के कुंदन लाल ने पहला स्थान पाया। 10 मीटर एयर पिस्टल डीफ पुरुष वर्ग में मंडी के वैभग जगोटा चैंपियन बने।

10 मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में सोलन के जयदित्य ठाकुर ने पहला रैंक पाया। 10 मीटर राइफल पुरुष वर्ग में बिलासपुर के कुंदन लाल ने पहला रैंक पाया। महिला वर्ग में हमीरपुर की रिचा शर्मा ने पहला रैंक पाया। जूनियर पुरुष वर्ग में सोलन के जयदित्य ठाकुर ने पहला रैंक पाया। जूनियर महिला वर्ग में लाहौल- स्पीति की भुवनेश्वरी ठाकुर ने पहला रैंक पाया।
विक्रमादित्य ने प्रतियोगिता के विजेताओं को नवाजा
हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुटासनी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मल्टीपरपज स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है जिसका निर्माण कार्य डेढ़ से दो साल में पूरा कर दिया जाएगा। इसमें शूटिंग रेंज भी बनाई जा रही है। विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को कुफरी के नजदीक चियोग में आयोजित 29वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने इस दौरान राइफल ट्रैप शूटिंग में भी हाथ आजमाए। विक्रमादित्य ने पांच दिवसयीय स्पर्धा के विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि फागू से वियोग धरेच बाईपास का रुका हुआ निमार्ण कार्य शीघ्र ही शुरू होगा। धरेच से सैंज तक के निर्माण कार्य के लिए 27 करोड़ स्वीकृत कर काम अवार्ड कर दिया गया है।
ओलम्पिक खेलों में 2004 से 2013 तक भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके एवं वर्तमान में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे गोल्ड मेडल विजेता खेल रत्न एवं अर्जुन आवार्डी डीएसपी विजय कुमार तथा स्थानीय ठियोग निवासी राष्ट्रीय शूटर अनन्या ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिनको मुख्यातिथि ने 15 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।