HNN/ पांवटा
जिला सिरमौर के पांवटा उपमंडल के माजरा में एक 20 वर्षीय युवती द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। कमरे की तलाशी में कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं होने की खबर भी सामने आई है। फ़िलहाल पुलिस तफ्तीश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, माजरा पुलिस को पांवटा हॉस्पिटल से खबर मिली कि माजरा की एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसकी मौत हो चुकी है। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हॉस्पिटल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को युवती के कमरे की तलाशी के दौरान कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है साथ ही कमरे से फर्श पर पड़े चुन्नी के कुछ टुकड़े बरामद हुए हैं, जिसका इस्तेमाल फंदा बनाने के लिए किया गया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वही पुलिस ने मृतका के माता-पिता के बयान दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





