Loading...

अज्ञात कार चालक ने 13 वर्षीय लड़की को किया परेशान, मामला दर्ज

By Ankita Published: 13 Jun 2024, 6:27 PM | Updated: 13 Jun 2024, 6:31 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना की एक नगर परिषद में रहने वाली 13 साल की बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा तंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि एक अज्ञात कार चालक व्यक्ति अकसर उनकी बेटी को रास्ते में रोक कर अपना मोबाइल नंबर पर्ची पर लिख कर देता है और उसे बार-बार अकेले में कॉल करने को कहता है।

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी इन चीजों को अभी तक नजर अंदाज करती आई, लेकिन सुबह सवेरे जब बच्ची घर से मंदिर के लिए जा रही थी तो वहीं अज्ञात कर चालक फिर से रास्ते में आ गया और उसने मोबाइल नंबर लिखी पर्ची उनकी बेटी को दे दी। साथ ही उसे इस घटना के बारे में अपने परिजनों को नहीं बताने की बात कही।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ 13 साल की बालिका को तंग करने के आरोप में पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।