Loading...

अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे खड़ी बाइक की चोरी, मामला दर्ज

Ankita • 10 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में चंडीगढ-मनाली एनएच पर स्थित आईटीआई के पास अज्ञात चोरों द्वारा सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने का मामला सामने आया है। विशाल वर्मा निवासी जमथल तहसील सदर बिलासपुर ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गईं शिकायत में शिकायतकर्ता विशाल वर्मा निवासी जमथल ने बताया कि उसने छह जुलाई की शाम अपनी मोटरसाइकिल को आइटीआई चौक पर सड़क किनारे खड़ा किया था और निहाल में अपने किराये के मकान पर चला गया था।

शिकायतकर्ता विशाल वर्मा ने बताया कि अगली सुबह जब वह उसी जगह पर पहुंचा तो मोटरसाइकिल वहां से गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।