नाहन के वाल्मीकि चौक झड़प और पथराव मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, कुल संख्या 14 पहुंची
नाहन पुलिस ने मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब तक इस मामले में कुल 14 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस अन्य संदिग्धों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
सिरमौर/नाहन
बाल्मीकि चौक पर हुई हिंसक झड़प और पथराव के मामले में नाहन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गत रात्रि तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, यह मामला एफआईआर संख्या 208/2026 के तहत दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला।
इन गिरफ्तारियों के साथ मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या 14 हो गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान के साथ उनकी भूमिका का पता लगा रही है। पुलिस ने कहा है कि हिंसा और कानून-व्यवस्था भंग करने में शामिल पाए जाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।