Loading...

अज्ञात युवकों ने दुकानदार से की मारपीट, मामला दर्ज

Ankita • 7 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के घुमारवीं शहर में एक युवक के साथ कुछ अज्ञात युवाओं ने रास्ता रोककर मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीड़ित युवक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पीड़ित युवक के पिता दीनानाथ निवासी जमथली ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनका बेटा अक्षय कुमार घुमारवीं में रेडीमेड कपड़ों की दुकान करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके बेटे अक्षय का फोन आया कि चलेहली के पास 3-4 युवाओं ने उसके साथ मारपीट की है।

इसके बाद वह जब चलेहली में पहुंचे तो देखा कि उसके बेटे के मुंह व शरीर में काफी चोटें लगी थीं। उधर, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है