Loading...

अज्ञात युवकों ने सुरक्षा अधिकारी से रास्ता रोककर की मारपीट, मामला दर्ज

Ankita • 4 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में तीन युवकों द्वारा एक सुरक्षा अधिकारी के साथ मारपीट करने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित सुरक्षा अधिकारी जगबीर सिंह ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह ग्वलथाई में फैक्ट्री में सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि जब वह सोमवार शाम सात बजे ड्यूटी खत्म करके अपने किराये के मकान में बाइक पर सवार होकर जा रहा था।

इस दौरान ही बरमाला की ओर से कुछ युवक आए और उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। यह देखकर युवकों ने गुस्से में आकर उसका रास्ता रोका और मारपीट करनी शुरू कर दी। मामले की पुष्टि डीएसपी नैना देवी विक्रांत बोंसरा ने की है।