Loading...

अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

Ankita • 18 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

बिलासपुर सदर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत सिहड़ा गांव में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर एक ही परिवार के लोगों के साथ मारपीट की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में कश्मीर सिंह पुत्र स्व. अभिया राम निवासी गांव सिहड़ा जिला बिलासपुर ने बताया कि उनकी भाभी लीला देवी पत्नी रणजीत सिंह निवासी सिहड़ा ने दीक्षा पुत्री चमन लाल निवासी खुराहल तहसील सुंदरनगर जिला मंडी अपने घर पर बतौर नौकर रखा है।

उन्होंने बताया कि गत 16 जून को दीक्षा उनके घर पर खाना बनाने के लिए आई हुई थी क्योंकि उनकी माता का 13 जून को देहांत हुआ है। गत दिवस उनके घर के बाहर गाड़ी (एचपी 31 सी-8692) व (एचपी 31सी 0315) व (एचपी 31 सी-5592) गाड़ी आई।

इन गाड़ियों में राजेंद्र निवासी खुराहल, जगदीश निवासी खुराहल ए राकेश कुमार निवासी सलापड़ व दीपिका पत्नी सतीश कुमार गांव बलग व अन्य लोग गाड़ी से उतर कर बाहर आए तथा उसके बाद उपरोक्त सभी उनके घर में आकर लीला देवी के साथ मारपीट की।

इसके बाद उन्होंने दीक्षा के साथ भी मारपीट की। यह लोग दीक्षा को घर के अंदर से घसीटकर बाहर गाड़ी की तरफ ले गए तथा जिसके बचाव के लिए उनका बड़ा भाई बलदेव कुमार आया तो उसके साथ भी मारपीट की।

इसके बाद उपरोक्त सभी ने दीक्षा को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर बिलासपुर की तरफ ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर में रखी हुई डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी नहीं मिल रही है। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय एवं प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।