Loading...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत

SAPNA THAKUR • 15 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

नालागढ़-बद्दी नेशनल हाईवे पर भुड्ड बैरियर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बिहार राज्य के मधुबनी जिले के भट्टा धार गांव निवासी महेश कुमार (20) पुत्र राम कैलाश के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश कुमार बद्दी में एक फैक्ट्री में कार्यरत था भुड्ड बैरियर की ओर पैदल आ रहा था।

इसी दौरान अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हुआ और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।