Loading...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

By Ankita Published: 1 Feb 2024, 5:08 PM | Updated: 1 Feb 2024, 5:08 PM 1 min read

HNN/ ऊना

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं। मामला सदर थाना ऊना के तहत झलेड़ा का है, यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

मृतक व्यक्ति की पहचान अजय ठाकुर (42) निवासी घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम को देर रात सूचना मिली कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम लवली गैस्ट हाऊस झलेड़ा के समीप पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू की।

पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो मृत व्यक्ति की दोनों टांगे किसी गाड़ी के नीचे आने से फैक्चर हो गई और नाक व मुंह से खून निकल रहा था। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।