अज्ञात व्यक्तियों ने जला दिए सड़क किनारे खड़े वाहन , तलाश में जुटी पुलिस
HNN/ चम्बा
जिला चम्बा में चम्बा-साहो मार्ग पर बालू कस्बे के समीप कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी की घटना में तीन बाइकें, एक स्कूटी व एक बोलेरो गाड़ी की स्टपनी भी जल गई। आग लगाने वाले शरारती तत्वों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत ही आगजनी की सुचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँच के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इस घटना में दो बाइकें तो पूरी तरह जल कर राख हो गई। वही एक बाइक और स्कूटी को काफी नुक्सान पहुंचा है। इसके अलावा बोलेरो गाड़ी की स्टेपनी भी जल गई। मामले की पुष्टि करते हुए सदर पुलिस थाना के प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि जिन लोगों ने भी वाहनों को आग लगाई है वे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।