अज्ञात शातिर ने एटीएम कार्ड की अदला-बदली कर खाते से उड़ाए 44 हजार रुपए

By Ankita Published: 5 Jul 2023, 11:34 AM | Updated: 5 Jul 2023, 11:34 AM 1 min read

HNN/ ऊना

जिल ऊना के उपमंडल बंगाणा के टकोली में अज्ञात शातिर ने एक एटीएम कार्ड की अदला बदली कर एक व्यक्ति के खाते से 44 हजार रुपए उड़ा लिए है। पीड़ित जगन्नाथ निवासी टकोली ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह 1 जुलाई को ऊना आया था। व्यक्ति ने बताया कि उसने संतोषगढ़ रोड़ पर स्थित एटीएम से 12 हजार रुपए निकाले। जिसमे बाद बाद में उसे पता चला कि उसके खाते से किसी ने 44 हजार रुपए निकाल लिए हैं। जिसके बाद जांच पड़ताल पर पता चला कि एटीएम कार्ड बदला गया है। मामले की पुष्टि एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने की है।