अटल टनल सहित लाहौल घाटी में हिमपात, कई भागों में बारिश
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में अटल टनल रोहतांग समेत लाहौल घाटी में हिमपात हुआ है। रात से बर्फबारी का दौर जारी है। इसके अलावा कई जगह बारिश भी दर्ज की गई है। बारिश-बर्फबारी होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
जानकारी के मुताबिक, राज्य में सोमवार सुबह 10:00 बजे तक तीन नेशनल हाईवे व 66 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रही। मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा प्रदेश में 38 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित चल रहे हैं। उधर, जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए सैलानियों को टनल की तरफ आवाजाही नहीं करने की हिदायत दी है।