HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में नगरोटा बगवां क्षेत्र के रिन पंचायत में 70 वर्षीय पूर्व सैनिक की अधंड़ से गिरे पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक की पहचान 70 वर्षीय कर्मचंद के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्मचंद भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे। वह रोजाना की तरह नियमित सैर के लिए सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान अधंड़ से सड़क किनारे एक बड़ा आम का पेड़ और बिजली की तारें टूट कर गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह घायल हो गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए टांडा मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पंचायत प्रधान रमा देवी ने बताया कि कर्मचंद की पत्नी और दो विवाहित बेटे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एसएचओ रमेश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





