अधिकतम तापमान में गिरावट, 2 दिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में कल से एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में इस दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। बता दें कि आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है और आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 2 दिन राज्य में बर्फबारी के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के तहत 25 और 26 दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। उधर, अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। वही अगर अब बर्फबारी होती है तो राज्य में शीतलहर का प्रकोप और अधिक बढ़ेगा।