Loading...

अधूरे पड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा पूरा- नीरज नैय्यर

PRIYANKA THAKUR • 30 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / चंबा

चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक नीरज नैय्यर ने चुनाव जीतने पर क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देने का कार्यक्रम इन दिनों शुरू किया हुआ है। इसी कड़ी में वीरवार को विधायक नीरज नैय्यर द्वारा चंबा विधानसभा क्षेत्र की जनता का धन्यवाद कार्यक्रम कुपाहड़ा से शुरू हुआ जो कि बसोदन, वक़्तपुर, कोलका और जटकरी मे जाकर संपन्न हुआ।

नीरज नैय्यर ने चुनाव में जीत का आशीर्वाद और समर्थन पर जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि दिल की गहराइयों से चंबा विधानसभा क्षेत्र की समस्त सम्मानित जनता जनार्दन का धन्यवाद आभार करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा करते हुए अपने महत्वपूर्ण मताधिकार का प्रयोग किया। आपके द्वारा दी गई जिम्मेदारी को मैं पूर्ण ईमानदारी से निभाऊंगा।

निश्चित तौर पर चंबा विधानसभा क्षेत्र में जो भी कार्य अधूरे पड़े हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। नैय्यर ने कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र की जीत हमें बहुत कुछ सिखाती है। उन्होंने कहा कि वह चंबा विधानसभा क्षेत्र की जनता के सदैव ऋणी रहेंगे और इस ऋण को चुकाने के लिए सदा प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे चंबा विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर हमेशा अग्रसर रहेंगे तथा विकास की रफ्तार को रुकने नहीं देंगे।