अनियंत्रित टेंपो ने तीन राहगीरों को मारी टक्कर, घायल
HNN/सोलन
जिला सोलन के बरोटीवाला में एक हादसा पेश आया है। जहां एक अनियंत्रित टेंपो ने तीन राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों राहगीर घायल हुए हैं। घायलों की पहचान संजय, लाल और गोबिंद निवासी यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कार्ड दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोविंद, लालू व संजय बरोटीवाला में पैदल चल रहे थे। इस दौरान जब वह बिजली बोर्ड के अस्पताल के समीप पहुंचे तो पीछे से एक टेंपो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और वह सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद टेंपो चालक संजीव निवासी मानपुरा मौके से फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को झाड़माजरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
जहां पर गोविंद और लालू की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। जबकि संजय की हालत में सुधार होने पर उसे निजी अस्पताल से घर भेज दिया है। सूचना मिलते ही पुलसि क टीम मौके पर पहुंची और टेंपो चालक संजीव को गिरफ्तार कर उसके टेंपो को सीज कर दिया है। पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर हिट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।