Loading...

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आई बाइक व कार, दो की मौत, तीन घायल

By PARUL Published: 12 Feb 2024, 11:21 AM | Updated: 12 Feb 2024, 11:24 AM 1 min read

HNN/सोलन

जिला सोलन में अंबाला-शिमला एनएच-5 के हिमालयन एक्सप्रेस मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां परवाणु बॉर्डर के पास कार व बाइक एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन घायल हुए हैं। मृतक की पहचान आदित्य निवासी मंडी व हरमन दीप निवासी पंजाब के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक (HP 17E 6309) शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब कामली ब्रिज पर पहुंचा तो ट्रक अचानक ही अनियंत्रित हो गया और कार(HP 33C 4073) व बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए डिवाइडर के दूसरी तरफ जा पहुंचा। हादसे में कोटि के रहने वाले बाइक सवार पति-पत्नी व बच्चों को गहरी चोटें आई है।

यह बाइक पर सवार होकर कालका से वापस घर की ओर जा रहे थे। जबकि कार में चार लोग सवार थे जो पंचकूला से धर्मपुर जा रहे थे इनमें एक नूरपुर, एक यूपी, एक मंडी व एक संगरूर का रहने वाला था। जिनमें से दो की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए परवाणू के ईएसआई अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। डीएसपी प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है।