Loading...

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, बाल-बाल बची युवती

By PARUL Published: 20 Jan 2024, 4:39 PM | Updated: 20 Jan 2024, 4:39 PM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना के रक्कड़ कॉलोनी में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, कार एक युवती चला रही थी। इसी दौरान रक्कड़ कॉलोनी में युवती वाहन से संतुलन खो बैठी और कार अनिंयंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हालांकि हादसे में उक्त युवती की जान बाल-बाल बच गई।

एसपी अर्जित सेन ठाकुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।